संबंधित पोस्ट

सबसे लोकप्रिय

कोशिश का साहस

कोशिश का साहस

निश्चित नहीं जीत हर बार,
कोशिश करने में क्या जाता है।
हार के डर से किनारे बैठ
क्यों ख़्वाबों को भरमाता है?

राह कठिन हो तो क्या डरना,
चलते-चलते राह बन जाती है।
जो ठहर गया डर के कारण,
उसकी दुनिया थम जाती है।

कोशिश कर — जीत मिलेगी,
एक दिन तू शिखर चढ़ जाएगा।
मेहनत की लौ जलाए रख,
अंधेरा भी झुक जाएगा।

नहीं किया अगर तूने प्रयास,
तो मन ही मन पछताएगा।
डर के साये में जीता रहा
तो यूँ ही जीवन बिताएगा।

सतरंगी इंद्रधनुष भी देखेगा,
जब तू बादल चीर जाएगा।
तेरी कोशिश की चमक से
तेरा ही जग इतराएगा।

फिर मुस्कुराएगा जीवन तेरा,
हर मुश्किल दूर हो जाएगी।
बस कोशिश करते रहना —
मंज़िल खुद पास आ जाएगी।

✍️ कवि — श्रीकांत शर्मा

कविता का भावार्थ

यह कविता प्रयास और साहस के महत्व को उजागर करती है। जीवन में सफलता हमेशा तुरंत नहीं मिलती, लेकिन लगातार प्रयास करने वाला व्यक्ति अंततः अपनी मंज़िल तक पहुँच जाता है।

कवि यह संदेश देते हैं कि असफलता का डर ही सबसे बड़ी बाधा है। जो व्यक्ति प्रयास करना नहीं छोड़ता, वही कठिनाइयों को पार करके जीवन में सच्ची सफलता और संतोष प्राप्त करता है।


पिछला लेख
अगला लेख

फ्रेश चुटकुले

चुटकुले

आपके लिए खास

अलग रास्ता

यह कविता उस व्यक्ति की कहानी कहती है जो भीड़ के साथ चलने के बजाय अपना अलग रास्ता चुनता है। अकेलेपन और आत्मचिंतन के माध्यम से वह अपनी असली पहचान खोजता है।

देशभक्ति बनाम ट्रेंड

यह कविता दिखाती है कि देशभक्ति अब स्टेटस और ट्रेंड तक सिमटती जा रही है। यह सवाल उठाती है कि क्या सच्चा राष्ट्रप्रेम जमीन पर दिखता है या केवल डिजिटल शोर बनकर रह गया है।

जिंदगी

जिंदगीजिंदगी को कभी - कभी अपने पन्ने खुद लिखने दो, रोको मत, बह जाने दो, खुद को, आकाश में, जिंदगी को जिंदगी दे दो…कभी हवाओं सा उड़ने दो, कभी बादल सा बरसने दो, जो थमा है भीतर कहीं, उसे खुलकर धड़कने दो…हर मोड़ पर हिसाब न माँगो, कुछ लम्हों को यूँ ही जीने दो, जो टूटा है, फिर जुड़ जाएगा, वक़्त को अपना काम...