संबंधित पोस्ट

सबसे लोकप्रिय

आपसी झगड़े

आपसी झगड़े से पड़ती दरारों में
इतनी भी दुरी नहीं होनी चाहिए,
की किसी तीसरे को,
आने की जगह मिल जाये…

तेनालीराम और मटका – हिंदी कहानी

एक बार की बात है, किसी कारण से महाराज कृष्णदेव राय तेनालीराम से नाराज हो गए थे। वे उनसे इतना नाराज हो गए थे कि उन्होंने कहा, “पंडित तेनालीरामा, अब आप हमें अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे और अगर आपने हमारे आदेश का पालन नहीं किया, तो हम आपको कोड़े मारने का आदेश देंगे।” महाराज की यह बात सुनकर तेनालीराम वहां से चुपचाप चले गए।

अगले दिन जब दरबार लगा, तो तेनालीराम से जलने वाले कुछ मंत्रियों ने महाराज के दरबार में आने से पहले ही उनके कान भरने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, “महाराज आपके मना करने के बावजूद तेनाली दरबार में आ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं, यहां आकर वे हंसी ठिठोली भी कर रहे हैं। यह तो आपके आदेश की अवहेलना है। उन्हें इसकी सजा मिलनी ही चाहिए।” यह सुनकर, महाराज आग बबूला हो गए और अपनी गति दोगुनी करके दरबार की ओर बढ़ने लगे।

वो जैसे ही दरबार में पहुंचे, उन्होंने देखा कि तेनालीराम अपने मुंह पर एक मटका पहने दरबार में खड़े हैं। बस उनकी आंखों के आगे मटके में दो छेद थे। उनकी इस हरकत को देखकर महाराज कृष्णदेव राय ने गुस्से में उनसे कहा, “पंडित तेनालीराम, हमने आपसे कहा था कि आप हमें अपनी शक्ल नहीं दिखाएंगे। फिर ऐसा क्या हुआ कि आपने हमारे आदेश का पालन नहीं किया?”

महाराज की बात पर तेनालीराम ने कहा, “महाराज मैंने आपको मेरी शक्ल कहां दिखाई? चेहरे पर तो मैंने ये गोल मटका पहना हुआ है। हां, मेरी आंखों पर मौजूद इन दो छेदों से मुझे आपका चेहरा दिख रहा है, लेकिन आपने मुझे आपकी शक्ल देखने से तो मना नहीं किया है न?”

तेनालीराम की यह बात सुनकर महाराज कृष्णदेव राय की हंसी छूट गई और वो ठहाका मारकर हंस पड़े। उन्होंने कहा, “पंडित तेनाली, आपकी बुद्धि के आगे हमारा गुस्सा करना मुमकिन ही नहीं है। अब इस मटके को उतारें और अपनी जगह पर बैठ जाएं।”

कहानी से सीख – इस कहानी से यह सीख मिलती है कि परिस्थिति चाहे जैसी हो, उसे अपने पक्ष में किया जा सकता है। बस इसके लिए दिमाग से काम लेने की जरूरत है।

पिछला लेख
अगला लेख

फ्रेश चुटकुले

चुटकुले

आपके लिए खास

अपनी क़ाबलियत

हर जगह अपनी क़ाबलियत नहीं दिखाई जाती, कुत्तों की दौड़ में चीते नहीं दौड़ा करते।सपने का सफर - एक छोटी सी लड़की की कहानीगाँव की एक छोटी सी लड़की नामक सिमा अपने सपनों की दुनिया में खोई रहती थी। उसका सपना था कि वह एक दिन अपने गाँव का गौरव बनेगी और शिक्षा के...

खो देते हैं

खो देते हैंफिर खोजा करते हैं,यही खेल हम,उम्र भर खेला करते हैं…बचपन की यादें : कहानीयह कहानी है एक छोटे से गाँव के एक छोटे से लड़के की, जिसका नाम आदित्य था। आदित्य गरीब परिवार से था, लेकिन उसमें खुशियों का सागर था।आदित्य का बचपन बहुत ही खास था। वह अपने दोस्तों के साथ...

छोटी बाते

छोटी छोटी बातेमन में रखने से,मजबूत रिश्ते भीकमजोर हो जाते है।शुकदेव और जनक कुमार की आत्मा की खोजएक समय की बात है, जब भारत के एक गांव में शुकदेव नामक युवक ने अपने जीवन को आध्यात्मिक खोज में समर्पित कर दिया। उसने समय के साथ ब्रह्मचर्य धारण की और अपने गुरु के पास जाकर...