संबंधित पोस्ट

सबसे लोकप्रिय

मुझे बांटा है

बड़े अजीब तरीके से
तूने मुझे बांटा है,
मैं तेरे हिस्से में कम
तू मेरे हिस्से में ज्यादा है…

कौवा और कोयल – हिंदी कहानी

अगले दिन कौवे और कोयल को अपनी भूख मिटाने के लिए कुछ भी नहीं मिला। तभी कोयल ने कौवे से कहा, “हम इतने प्यार से इस जंगल में रहते हैं, लेकिन अब हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं है। तो क्यों न जब मैं अंडा दूँ, तो तुम उसे खाकर अपनी भूख मिटाना और जब तुम अंडा दोगे, तो उसे खाकर मैं अपनी भूख मिटा लूंगी?”

कौवे ने कोयल की बात पर सहमती जताई। संयोग से सबसे पहले कौवे ने अंडा दिया और कोयल ने उसे खाकर अपनी भूख मिटा ली। फिर कोयल ने अंडा दिया। कौवा जैसे ही कोयल का अंडा खाने लगा तो कोयल ने उसे रोक दिया।

कोयल ने कहा, “तुम्हारी चोंच साफ नहीं है। तुम इसे धोकर आओ। फिर अंडा खाना।”

भागकर कौवा नदी के किनारे गया। उसने नदी से कहा, “तुम मुझे पानी दो। मैं अपनी चोंच धोकर कोयल का अंडा खाऊँगा।”

नदी बोली, “ठीक है! पानी के लिए तुम एक बर्तन लेकर आओ।”

अब कौवा जल्दी से कुम्हार के पास पहुँचा। उसने कुम्हार से कहा, “मुझे घड़ा दे दो। उसमें मैं पानी भर कर अपनी चोंच धोऊंगा और फिर कोयल का अंडा खाऊंगा।”

कुम्हार ने कहा, “तुम मुझे मिट्टी लाकर दो, मैं तुम्हें बर्तन बनाकर दे देता हूँ।”

यह सुनते ही कौवा, धरती माँ से मिट्टी माँगने लगा। वो बोला, “माँ मुझे मिट्टी दे दो। उससे मैं बर्तन बनवाऊंगा और उस बर्तन में पानी भरकर अपनी चोंच साफ करूंगा। फिर अपनी भूख मिटाने के लिए कोयल का अंडा खाऊंगा।”

धरती माँ बोली, “मैं मिट्टी दे दूंगी, लेकिन तुम्हें खुरपी लानी होगी। उसी से खोदकर मिट्टी निकलेगी।”

दौड़ते हुए कौवा लोहार के पास पहुँचा। उसने लोहार से कहा, “मुझे खुरपी दे दो। उससे मैं मिट्टी निकालकर कुम्हार को दूंगा और बर्तन लूंगा। फिर बर्तन में पानी भरूंगा और उस पानी से अपनी चोंच धोकर कोयल का अंडा खाऊंगा।”

लोहार ने गर्म-गर्म खुरपी कौवे को दे दी। जैसे ही कौवे ने उसे पकड़ा उसकी चोंच जल गई और कौवा तड़पते हुए मर गया।

इस तरह चतुराई से कोयल ने अपने अंडे कौवे से बचा लिए।

कहानी से सीख – कौवे और कोयल की कहानी यह सीख देती है कि दूसरों पर आँख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। इससे नुकसान खुद का ही होता है।

पिछला लेख
अगला लेख

फ्रेश चुटकुले

चुटकुले

आपके लिए खास

आदत मकड़ी के जालो जैसी

बुरी आदत पहले, मकड़ी के जालो जैसी दिखाई देती है, फिर वो लोहे की तारो में बदल जाती है…राजा और मछुआरे - हिंदी कहानीबहुत साल पहले अंग देश में एक राजा राज करते थे। उस राजा के पास एक बेहद खूबसूरत तालाब था, जिसमें कई सारी मछलियां हुआ करती थी। उन मछलियों की देखभाल...

अपने राज

अपने राज अपने तक ही रखा करो, क्योकि दोस्तों के भी दोस्त, हुआ करते हैं…कामचोर आदमी को सबक : कहानीएक समय की बात है, एक गाँव में एक आदमी रहता था, जिसका नाम रमेश था। रमेश बहुत ही कामचोर और सुस्त था। वह गाँव के अन्य लोगों के साथ बिल्कुल नहीं काम करता...

जिसे रुलाना

जिसे रुलाना बहुत आसान लगे समझ लेना, कही ना कही वो तुमसे प्यार करता है…चांद पर खरगोश - हिंदी कहानीबहुत समय पहले गंगा किनारे एक जंगल में चार दोस्त रहते थे, खरगोश, सियार, बंदर और ऊदबिलाव। इन सभी दोस्तों की एक ही चाहत थी, सबसे बड़ा दानवीर बनना। एक दिन चारों ने एक साथ...