चल जिंदगी नई शुरुआत करते है, जो उम्मीद औरो से की थी वो अब खुद से करते है…
अच्छी सोच – हिंदी कहानी
एक महान विद्वान से मिलने के लिये एक दिन रोशनपुर के राजा आये। राजा ने विद्वान से पुछा, ‘क्या इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति है जो बहुत महान हो लेकिन उसे दुनिया वाले नहीं जानते हो?’ विद्वान ने राजा से विनम्र भाव से मुस्कुराते हुये कहा, ‘हम दुनिया के ज्यादातर महान लोगों को नहीं जानते हैं।’ दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो महान लोगों से भी कई गुना महान हैं।
विद्वान ने राजा को इशारा देते हुए कहा कि देखो राजन् इस बुढ़े आदमी की इतनी अच्छी सोच ही इसे महान बनाती है।
फिर इतना कहकर दोनों ने गाँव में प्रवेश किया तब उन्हें एक स्कूल नजर आया। स्कूल में उन्होंने एक शिक्षक से मुलाकात की और राजा ने उससे पूछा कि आप इतने विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं तो आपको कितनी तनख्वाह मिलती है।
उस शिक्षक ने राजा से कहा कि महाराज मैं तनख्वाह के लिये नहीं पढ़ा रहा हूँ, यहाँ कोई शिक्षक नहीं थे और विद्यार्थियों का भविष्य दाव पर था इस कारण मैं उन्हें मुफ्त में शिक्षा देने आ रहा हूँ।
विद्वान ने राजा से कहा कि महाराज दूसरों के लिये जीने वाला भी बहुत ही महान होता है। और ऐसे कई लोग हैं जिनकी ऐसी महान सोच ही उन्हें महान से भी बड़ा महान बनाती हैं।
इसलिए राजन् अच्छी सोच आदमी का किस्मत निर्धारित करती है।
इसलिए हमेशा अच्छी बातें ही सोचकर कार्य करें और महान बनें। आदमी बड़ी बातों से नहीं बल्कि अच्छी सोच व अच्छे कामों से महान माना जाता है।
जिंदगी में कुछ करने के लिये और सफलता हासिल करने के लिये बड़ी बातों को ज्यादा देने के बजाय अच्छी सोच को ज्यादा महत्व देना चाहिये क्योंकि आपकी अच्छी सोच ही आपके कार्य को निर्धारित करती है
यदि यह पोस्ट आपको उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे अपने मित्रों के साथ अवश्य साझा करें 👇
जिंदगी हो यां शतरंज मजा तो तभी है, जब "रानी" मरते दम तक साथ हो…अद्भुत कपड़ा - हिंदी कहानीएक समय की बात है। राजा कृष्णदेव राय विजयनगर में दरबार लगाकर बैठे थे। उसी समय दरबार में एक सुंदर महिला एक बक्सा लेकर आई।उस बक्से में एक मखमली साड़ी थी, जिसे निकालकर वह दरबार में...
आधुनिक समाज में वास्तविक प्रतिभा से अधिक प्रस्तुति और दिखावे को महत्व दिया जाता है। यह प्रवृत्ति योग्यता को पीछे धकेलती है और अस्थायी प्रभाव को स्थायी मूल्य से ऊपर रख देती है।
जब एक इंसान अपने सपनो को पूरा करने की कोशिश कर रहा हो, उस कोशिश करते इंसान से बना वह सुन्दर दृश्य, इस संसार में कोई नहीं...रसगुल्ले की जड़ - हिंदी कहानीएक वक्त की बात है, एक बार राजा कृष्णदेव राय के राज्य में दूर देश ईरान से व्यापारी आता है। महाराज उस...