संबंधित पोस्ट

सबसे लोकप्रिय

मजेदार चुटकुले

Jokes – फोटो : Pixabay

पत्नी – मंगल ग्रह पर जीवन संभव है क्या?
पति – पता नहीं… मेरा तो पृथ्वी पर भी संभव नहीं है…! 😂😝😂


पत्नी – ये रैगिंग किसे कहते हैं…?
पति – ये जो तुम हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हो ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं…! 😂😝😂


पड़ोसी – यार, तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है…इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है?
आदमी – मेंरी बीवी मुझे जूतों से मारती है, लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं…! 😂😝😂


लड़की : अगर मैं मर जाऊं, तो तुम क्या करोगे…?
लड़का : मैं भी मर जाऊंगा..!
लड़की : पर क्यों?
लड़का : तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गई है, कि जीना मुश्किल है…! 😂😝😂


मालिक (कर्मचारी से) – तुम्हें पता हैं, हम झूठ बोलने वाले कर्मचारी के साथ क्या सलूक करते हैं?
कर्मचारी – हां, आप उन्हें सेल्समैन बना देते हैं…! 😂😝😂


पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी आपको आरती याद है न?
पति- हां… वो पतली सी, वही न?
इसके बाद भगवान की बाद में , पति की ‘पूजा’ पहले हुई…! 😂😝😂


मोटू- पापा, मुझे बाजा दिला दो…
पापा- नहीं तुम सबको तंग करोगे…
मोटू- नहीं करूंगा पापा, जब सब सो जाएंगे तभी बजाऊंगा…! 😂😝😂


प्रोफेसर- क्या आप जानते है wife झगड़ालू क्यों होती है ?
छात्र- क्योंकि इसका फुलफॉर्म है Without Information Fighting Everytime…! 😂😝😂


पति – सुनो, तुमने मुझमें ऐसा क्या देखा था जो मुझसे शादी के लिए हां कर दी…
पत्नी – मैंने बालकनी से आपको एक-दो बार बर्तन साफ करते हुए देखा था…! 😂😝😂


बीवी- चलो ना आज कहीं घूमने चलते हैं, और हां ड्राइविंग मैं करूंगी… 
पति- वाओ…मतलब जायेंगे कार में और आएंगे कल के अख़बार में…! 😂😝😂


ग्राहक- भाई , तुमने दाढ़ी बनाने के साथ मेरी चमड़ी भी छील दी.
नाई- चिंता मत कीजिए , मैं आपसे केवल दाढ़ी बनाने के ही पैसे लूंगा…! 😂😝😂


डॉक्टर – आपका लड़का पागल कैसे हो गया…?
बाप – वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था…!
डॉक्टर – तो…?
बाप – लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको, तभी खिसक गया…! 😂😝😂


एक दर्जी रास्ते में कहीं जा रहा था , 
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला… 
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा, 
इतना सुनकर अगल बगल के लोग उससे दूर चले गए …! 😂😝😂


एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे…
रास्ते मे गधा मिला, पत्नी को मजाक सूझी…
पत्नी – आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो
पति भी कम नहीं था…
बोला, “ससुर जी नमस्ते”…! 😂😝😂


दरोगा – तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
पप्पू- सर, हवालदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो , तो जेब गर्म कर, 
मैंने माचिस जला दी…! 😂😝😂


मास्टर जी – शांति किसके घर में रहती है…?
.
.
पप्पू – जिस घर में पति और पत्नी दोनों मोबाइल चलाते हैं…! 😂😝😂


पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो…
.
.
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी…! 😂😝😂


एक सज्जन बता रहे थे कि वो पिछले 20 सालों से गीता के उपदेश सुनते आ रहे हैं…!
.
.
पता करने पर पता चला कि – गीता उनकी धर्मपत्नी का नाम है…! 😂😝😂


अस्वीकरण: यहां दिए गए चुटकुले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे कंटेट से लिए गए है। हमारा मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन कराना है। किसी जाति, धर्म,नाम या नस्ल के आधार पर किसी को नीचा दिखाना या उपहास उड़ाना हमारा मकसद बिलकुल नहीं है।

फ्रेश चुटकुले

चुटकुले

आपके लिए खास

😂 सरकार बदलने चला था… पाजामा भी नहीं संभला! 😜👖

शराबी बड़े जोश में देश बदलने की बातें कर रहा था, खुद को बहुत बड़ा समझ रहा था, लेकिन तभी पत्नी ने जो सच बताया… सुनकर उसकी हालत खराब हो गई… आखिर मामला क्या था?

😂 खो गई पत्नी और अख़बार वाला ट्विस्ट! 😜📰

पत्नी ने पति से मज़ाक में पूछा कि अगर वह खो जाए तो क्या करेगा, पति ने बड़े प्यार से जवाब दिया, लेकिन आगे जो कहा… सुनकर पत्नी भी चौंक गई… मामला क्या बन गया?

😂 शादीशुदा कर्मचारी क्यों? 😜 ऑफिस का राज

सर ने बॉस से पूछा कि ऑफिस में सिर्फ शादीशुदा पुरुषों को ही क्यों रखा जाता है, सवाल तो सीधा था, लेकिन बॉस ने जो जवाब दिया… सुनकर सब चौंक गए… आखिर उसने क्या कहा?