डाली क्यों तोड़ लाए
पापा – चिंटू, तुम्हें सिर्फ फूल तोड़ने के लिए कहा था। अब तुम साथ में डाली क्यों तोड़ लाए हो?
चिंटू – पापा, वहां लिखा था फूल तोड़ना मना है, इसलिए मैंने डाली तोड़ ली। 😂🤣😂
भगवान की तरह
चिंटू – मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूँ?
मम्मी – नहीं, पर तुम क्यों पूछ रहे हो।
चिंटू – क्योंकि मैं जब भी कहीं जाता हूँ, तो सब मुझे देखकर कहते हैं कि - हे भगवान फिर आ गए तुम…! 😂😝😂
टीटी अंकल को उम्र
मम्मी ने चिंटू को डांटते हुए कहा – चुपचाप बैठ जाओ। शरारत की, तो मारूंगी।
चिंटू – आपने मुझे मारा, तो मैं टीटी अंकल को अपनी उम्र बता दूंगा…! 😂😝😂
बिजली कहां से आती है
मास्टर जी – चिंटू बताओ, बिजली कहां से आती है?
चिंटू – मामा के घर से।
मास्टर जी – वो कैसे?
चिंटू – जब भी बिजली जाती है, तो पापा कहते हैं – सालों ने फिर से बिजली काट दी…! 😂😝😂
15 फलों के नाम
मास्टर जी – चिंटू, 15 फलों के नाम बताओ।
चिंटू – आम, केला, अमरूद और एक दर्जन केले…! 😂😝😂
पक्षी नहीं उड़ सकता
मास्टर जी – कौन-सा पक्षी है, जो पंख होने पर भी नहीं उड़ सकता है?
चिंटू – मास्टर जी, मरा हुआ पक्षी…! 😂😝😂


