स्कूल में गधा
चिंटू स्कूल में गधा लेकर आया।
मास्टर जी – ये गधा क्यों लेकर आए हो?
चिंटू – आपने ही तो कहा था कि आप बड़े से बड़े गधे को इंसान बना देते हैं… ! 😂😝😂
गणित के सवाल
मास्टर जी – कल हम गणित के सवाल हल करेंगे, अगर नहीं किए, तो मैं मुर्गा बनाऊंगा।
चिंटू – ठीक है मास्टर जी, मैं मुर्गा तो नहीं खाता, लेकिन आप मेरे लिए पनीर बना देना…! 😂😝😂
जलेबी खाने के बाद
पेट भर कर जलेबी खाने के बाद चिंटू ने मम्मी से चीनी मांगी।
मम्मी – चीनी क्यों?
चिंटू – मास्टर जी ने बोला है, खाने के बाद कुछ मीठा खा लिया करो…! 😂😝😂
एक जमाना था
पापा – एक जमाना था, जब मैं 10 रुपये में ही दूध, सब्जी और फल लेकर आता था।
चिंटू – हाँ, तो तब दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं होते थे…! 😂😝😂
रोटी नहीं देने वाली
पापा – चिंटू, यह फेसबुक, व्हाट्स एप्प तुझे रोटी नहीं देने वाली है।
चिंटू – पर पापा, मैं तो यहां रोटी बनाने वाली ढूंढ रहा हूँ…! 😂😝😂
मेरा सिर ऊंचा
पापा – चिंटू, आज तक तुमने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो।
चिंटू – याद करो, एक बार मैंने आपके सिर के नीचे दो तकिये लगाए थे…! 😂😝😂


