back to top
होमचुटकुले

चिंटू आगे क्या सोचा है

मेहमान – और बताओ चिंटू बेटा, आगे क्या सोचा है? चिंटू – बस अंकल, आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा मैं। अब नमकीन तो आप ही सारी खा गए हैं…! 😂😝😂

समोसा पेन ड्राइव

चिंटू – भैयाजी 10 समोसे देना। समोसे वाला – पैक करके देना है? चिंटू – नहीं, मैं पेन ड्राइव लाया हूँ। उसमें समोसे नाम का फोल्डर बनाओ और डाल दो…! 😂😝😂

स्कूल नहीं जांऊगा

चिंटू – पापा, मैं कल से स्कूल नहीं जांऊगा। मास्टर जी को कुछ आता ही नहीं है। पापा – क्यों, ऐसा क्या हो गया? चिंटू – वो सारे सवालों के जवाब मुझसे ही पूछते हैं…! 😂😝😂

ताजमहल किसने बनाया

मास्टर जी – बताओ, ताजमहल किसने बनाया था? चिंटू – मिस्त्री ने… मास्टर जी – अरे बेवकूफ, किसने बनवाया था? चिंटू – तो फिर, ठेकेदार ने बनवाया होगा…! 😂😝😂

मोबाइल पर दाग

मास्टर जी – खाना खाने से पहले सभी बच्चों को अपने हाथ धोने चाहिए। चिंटू – लेकिन, मैं तो खाना खाने के बाद हाथ धोता हूँ। मास्टर जी – ऐसा क्यों? चिंटू – ताकि, मोबाइल पर दाग न पड़ जाए…! 😂😝😂

धनिया मेथी

पापा - चिंटू, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था। तुम धनिया क्यों ले आये हो। तुम्हारे जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए। चिंटू – पापा चलो, हम दोनों ही घर से निकल जाते हैं। क्योंकि, मम्मी कह रही थी यह मेथी है…! 😂😝😂

लोकप्रिय

error: Content is protected !!