होमसामान्य ज्ञानभारत - सामान्य ज्ञान (2)




संबंधित पोस्ट

विशेष कलाकार

रबीन्द्रनाथ टैगोर

कवि

रबीन्द्रनाथ टैगोर (७ मई, १८६१ – ७ अगस्त, १९४१) - विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता हैं। उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान 'जन गण मन' और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान 'आमार सोनार बांङ्ला' गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं।

भारत – सामान्य ज्ञान (2)

1950 से भारत एक संघीय गणराज्य है। भारत की जनसंख्या 1951 में 36.1 करोड़ से बढ़कर 2011 में 121.1 करोड़ हो गई। प्रति व्यक्ति आय $64 से बढ़कर $1,498 हो गई और इसकी साक्षरता दर 16.6% से 74% हो गई। भारत एक तेजी से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाओं का केंद्र बन गया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने उल्लेखनीय तथा अद्वितीय प्रगति की। भारतीय फिल्में, संगीत और आध्यात्मिक शिक्षाएं वैश्विक संस्कृति में विशेष भूमिका निभाती हैं। भारत ने गरीबी दर को काफी हद तक कम कर दिया है। भारत देश परमाणु बम रखने वाला देश है। कश्मीर तथा भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन सीमा पर भारत का पाकिस्तान तथा चीन से विवाद चल रहा है। लैंगिक असमानता, बाल शोषण, बाल कुपोषण, गरीबी, भ्रष्टाचार, प्रदूषण इत्यादि भारत के सामने प्रमुख चुनौतियाँ है। 21.4% क्षेत्र पर वन है। भारत के वन्यजीव, जिन्हें परंपरागत रूप से भारत की संस्कृति में सहिष्णुता के साथ देखा गया है, इन जंगलों और अन्य जगहों पर संरक्षित आवासों में निवास करते हैं। 12 फरवरी वर्ष 1948 में महात्मा गांधी के अस्थि कलश जिन 12 तटों पर विसर्जित किए गए थे, त्रिमोहिनी संगम भी उनमें से एक है |

भारत के दो आधिकारिक नाम हैं- हिन्दी में भारत और अंग्रेज़ी में इंडिया (India)। इंडिया नाम की उत्पत्ति सिन्धु नदी के अंग्रेजी नाम “इंडस” से हुई है। श्रीमद्भागवत महापुराण में वर्णित एक कथा के अनुसार भारत नाम मनु के वंशज तथा ऋषभदेव के सबसे बड़े बेटे एक प्राचीन सम्राट भरत के नाम से लिया गया है। एक व्युत्पत्ति के अनुसार भारत (भा + रत) शब्द का मतलब है आन्तरिक प्रकाश या विदेक-रूपी प्रकाश में लीन। एक तीसरा नाम हिन्दुस्तान भी है जिसका अर्थ हिन्द की भूमि, यह नाम विशेषकर अरब तथा ईरान में प्रचलित हुआ। बहुत पहले भारत का एक मुंहबोला नाम सोने की चिड़िया भी प्रचलित था। संस्कृत महाकाव्य महाभारत में वर्णित है की वर्तमान उत्तर भारत का क्षेत्र भारत के अंतर्गत आता था। भारत को कई अन्य नामों भारतवर्ष, आर्यावर्त, इंडिया, हिन्द, हिंदुस्तान, जम्बूद्वीप आदि से भी जाना जाता है।

लगभग ५५,००० वर्ष पहले (प्राचीन भारत) आधुनिक मानव या होमो सेपियन्स अफ्रीका से भारतीय उपमहाद्वीप में पहुंचे थे। दक्षिण एशिया में ज्ञात मानव का प्राचीनतम अवशेष ३०,००० वर्ष पुराना है। भीमबेटका, मध्य प्रदेश की गुफाएँ भारत में मानव जीवन का प्राचीनतम प्रमाण हैं जो आज भी देखने को मिलता है। प्रथम स्थाई बस्तियों ने ९००० वर्ष पूर्व स्वरुप लिया था। ६,५०० ईसा पूर्व तक आते आते मनुष्य ने खेती करना, जानवरों को पालना तथा घरों का निर्माण करना शुरू कर दिया था जिसका अवशेष मेहरगढ़ में मिला था जो कि अभी पाकिस्तान में है। यह धीरे-धीरे सिंधु घाटी सभ्यता के रूप में विकसित हुए, जो की दक्षिण एशिया की सबसे प्राचीन शहरी सभ्यता है। यह २६०० ईसा पूर्व और १९०० ईसा पूर्व के मध्य अपने चरम पर थी। यह वर्तमान पश्चिम भारत तथा पाकिस्तान में स्थित है। यह मोहनजोदड़ो, हड़प्पा, धोलावीरा, और कालीबंगा जैसे शहरों के आसपास केंद्रित थी और विभिन्न प्रकार के निर्वाह पर निर्भर थी, यहाँ व्यापक बाजार था तथा शिल्प उत्पादन होता था।

सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं SSC, IBPS Clerk, IBPS PO, RBI, TET इत्यादि के लिए भारत से संबंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान के सवाल(Questions) ।भारत से संबन्धित सामान्य ज्ञान के सवाल । भारत से संबन्धित प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य ज्ञान के सभी सबाल उत्तर के साथ पढ़े यहाँ।

21. जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कब बने थे ?




जवाब है (B) 15 अगस्त 1947




22. भारत में प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन बनी था ?




जवाब है (C) इंदिरा गांधी




23. भारत के प्रथम राष्ट्रपति है ?




जवाब है (B) डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद




24. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन था ?




जवाब है (D) रवीन्द्र नाथ टैगोर




25. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन था ?




जवाब है (A) व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी








26. प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री ?




जवाब है (A) राकेश शर्मा




27. दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय महिला ?




जवाब है (C) रीना कौशल धर्मशक्तु




28. भारत में निर्मित प्रथम भारतीय फिल्म ( मौन सिनेमा) ?




जवाब है (A) राजा हरिश्चन्द्र




29. भारत में प्रथम भारतीय फिल्म मौन सिनेमा राजा हरिश्चन्द्र कब निर्मित हुआ था ?




जवाब है (D) 1913




30. भारत का अंग्रेजी नाम ‘इण्डिया’ (India) की उत्पत्ति किस शब्द से हुई है ?




जवाब है (C) सिंधु शब्द से








31. भारतखण्ड भारत का क्या है ?




जवाब है (A) दूसरा नाम




32. कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की क्या है ?




जवाब है (B) रीढ़




33. भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन–सा है ?




जवाब है (C) सिक्किम




34. प्रथम भारतीय रंगीन फिल्म है ?




जवाब है (B) किशन कन्हैया




35. लाइफ टाइम अचिवमेंट के ऑस्कर पुरस्कार विजेता ?




जवाब है (A) सत्यजीत राय








36. भारत के प्रथम वायसराय ?




जवाब है (B) लॉर्ड केनिंग




37. भारत की केन्द्र सरकार की प्रथम महिला मंत्री है ?




जवाब है (C) राजकुमारी अमृत कौर




38. भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री ?




जवाब है (D) श्रीमती सुचेतो कृपलानी




39. भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति ?




जवाब है (A) श्रीमती प्रतिमा पाटिल




40. भारत के लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष ?




जवाब है (A) जी. वी. मावलंकर




नवीनतम पोस्ट

error: Content is protected !!